Kanya sumangala yojana 2025 कन्या सुमंगला योजना बेटियों के सुनहरे भविष्य; जाने कैसे करे आवेदन क्या है पूरी प्रक्रिया।
भारत में बेटियों को समाज में समान अवसर और सम्मान दिलाने के लिए सरकार द्वारा कयी योजनाएं चला रही हैं। इन्हीं में से एक सबसे महत्वपूर्ण योजना यह है। यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी है। जिसका मुख्य उद्देश्य बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य तक हर पहलू को सुरक्षित और सशक्त बनाना है। इस योजना मे आवेदन करने की पूरी जानकारी आपको नीचे लेख मे मिलेगा।
Kanya sumangala yojana 2025; कन्या सुमंगला योजना क्या है इसकी पूरी जानकारी;
कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक सामाजिक कल्याणकारी योजना है। जिससे बेटियों के जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें समाज में समान अवसर प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा पूरी होने तक विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का हिस्सा है। जिसका उद्देश्य लिंग भेद को खत्म करना और बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाना है। जिससे समाज मे उनका भी मान सम्मान बढ़े।
Kanya sumangala yojana 2025; कन्या सुमंगला योजना के उद्देश्य क्या है?
इस योजना के माध्यम से बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया जाता है। ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
समाज में बेटियों के प्रति होने वाले भेदभाव को खत्म करना और उन्हें समान अधिकार दिलाना है।
बेटियों को जन्म से ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और पोषण प्रदान करना है।
बेटियों के परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना ताकि वे बेटियों के भविष्य में निवेश कर सकें।
बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों को खत्म करना है।
Kanya sumangala yojana 2025; कन्या सुमंगला योजना के लाभ और विशेषताएं क्या है?
बेटी के जन्म पर ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
जब बेटी का पहला वर्ष पूरा होता है और सभी टीकाकरण हो जाते हैं, तो ₹1,000 की सहायता दी जाती है।
जब बेटी को पहली कक्षा में दाखिला मिलता है, तो ₹2,000 की सहायता प्रदान की जाती है।
जब बेटी छठी कक्षा पास कर लेती है, तो ₹2,000 की सहायता दी जाती है।
जब बेटी नौवीं कक्षा पास कर लेती है, तो ₹3,000 की सहायता प्रदान की जाती है।
जब बेटी बारहवीं कक्षा पास कर लेती है, तो ₹5,000 की सहायता दी जाती है।
इस प्रकार एक बेटी के जीवन में कुल 18,000 रुपए धन राशी तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

यह भी पढ:-https://www.sarkariyojanaltd.com/mukhyamantri-samuhik-vivah-yojana-2025/
Kanya sumangala yojana 2025; कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता क्या है?
आवेदक परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
यह योजना मुख्य रूप से गरीबी रेखा से नीचे (BPL) या कम आय वाले परिवारों के लिए है।
एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां ही इस योजना के लिए पात्र हैं।
बेटी का जन्म 1 अप्रैल 2019 या उसके बाद होना चाहिए।
आवेदक के पास बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी होनी चाहिए।
Kanya sumangala yojana 2025; के लिए आवेदन कैसे करे?
सबसे पहले उत्तर प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://mahilakalyan.up.nic.in/ पर जाएं।
अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके एक खाता बनाएं।
बेटी का नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का विवरण और बैंक खाते की जानकारी जैसे सभी आवश्यक दस्तावेज भर दे।
जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांचें और ऑनलाइन जमा करें।
आवेदन संदर्भ संख्या का उपयोग करके आवेदन की स्थिति की जांच करें।
यह आवेदक अपने किसी नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या (CSC) पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
Kanya sumangala yojana 2025; कन्या सुमंगला योजना का समाज पर कय प्रभाव है?
कन्या सुमंगला योजना ने बेटियों और उनके परिवारों के जीवन में कयी सकारात्मक बदलाव लाए गए हैं। Kanya sumangala yojana up online के प्रमुख प्रभाव नीचे लेख मे है।
आर्थिक प्रोत्साहन के कारण परिवारों ने बेटियों की शिक्षा पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।
बेटियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और पोषण मिलने लगा है।
बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक सहायता देने से समाज की सोच में बदलाव आया है।
परिवारों को मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया है।
इस योजना मे बेटियों की शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाई है।