Birth certificate online Apply 2025: जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन,
आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र एक बेहद जरूरी दस्तावेज हो गया है इसलिए हर व्यक्ति के पास अपना जन्म प्रमाण पत्र जरूर होना चाहिए। नियमों के अनुसार किसी भी व्यक्ति काजन्म प्रमाण पत्र जन्म के 21 दिनों के अंदर बनवाया जाना चाहिए लेकिन यदि आपने बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है तो अब आप ऑनलाइन भी जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं क्योंकि भारत सरकार द्वारा राज्य के आधार पर ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा उपलब्ध कर दी गई है। जिससे आप घर बैठे अपना जन्म प्रमाण पत्र अपने मोबाईल से आसानी से बना सकते है।
अगर आपने भी अभी तक अपना जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है.और आपको बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए ,ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें इसके बारे में जानकारी नहीं है तो आप हमारे इस लेख को अंत तक ध्यान पूर्वक अवश्य पढ़े। क्योंकि यहां हम आपके Birth Certificate Online Apply का पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप बताएंगे। जिससे आप आसानी से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर पाएंगे।
what is birth certificate,जन्म प्रमाण पत्र क्या है पूरी जानकारी:
Birth certificate online Apply जन्म प्रमाण पत्र वह जरूरी दस्तावेज है जिसके आधार पर आप अपने जन्म से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित कर सकते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जन्म के 21 दिनों के अंदर बनवाया जा सकता है। आप चाहें तो अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल या कार्यालय से जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन बनवा सकते हैं। वहीं अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो अपने राज्य के आधार पर जारी किए गए वेबसाईट के माध्यम से भी जन्म प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र Apply करने के लिए जरूरी दस्तावेज:
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अनलाइन अप्लाइ कैसे करे जाने पूरी जानकारी:
Birth certificate online Apply अगर आप बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करते हुए जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवा सकते हैं जो नीचे लेख मे दिया गया है।
सबसे पहले आपको बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना है।
वेबसाइट में विजिट करने के बाद आपको होम पेज में दिए गए “User Login” के सेक्शन में जाना होगा और General Public Signup पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद अगले पेज में आपको मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करके Sign Up करना होगा।
इतना करने के बाद Place of Occurrence of Birth सेक्शन में अपने राज्य, डिस्ट्रिक्ट गॉव आदि की जानकारी दर्ज करनी होगी।
सारी जानकारी सही से दर्ज कर लेने के बाद आपको कैप्चा कोड एंटर करके रजिस्टर के बटन पर क्लिक करना होगा।
रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको अगले पेज में यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा। अब आपको यूजर लॉगिन के विकल्प पर पुनः क्लिक करके अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
इतना करने के बाद आपको Birth का ऑप्शन चुनना होगा जिसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी आपको सही से दर्ज करनी होगी और उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
इतना करने के बाद आपको शुल्क आदि का भुगतान करना होगा और अंत में दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
फिर आपको आपके मोबाइल नंबर में रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हो जाएगा। इसी रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से आप अपना बर्थ सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
इस तरह आप बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, अप्लाई करने के10 से 15 दिनों के भीतर आपको आपका बर्थ सर्टिफिकेट मिल जाएगा।